Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

करोड़ों की धोखाधड़ी, न्यू अलीपुर सहित कई जगहों पर सीबीआई की छापेमारी

इस समय सीबीआई की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ कार्रवाई कर रही हैं

15 Jan 2026

करोड़ों की धोखाधड़ी, न्यू अलीपुर सहित कई जगहों पर सीबीआई की छापेमारी

कोलकाता। सीबीआई ने बुधवार तड़के एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बैंक धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में न्यू अलीपुर के एक कारोबारी के घर छापा मारा। इसके साथ ही न्यू टाउन समेत राज्य के कई अन्य ठिकानों पर भी एकसाथ सुबह से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीबीआई की यह कार्रवाई कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है। केंद्रीय बलों की घेराबंदी में जांच चल रही है। 
सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने यह मामला इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक सुरेश चंद्र चौहान की लिखित शिकायत पर दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों सुमित कुमार केजरीवाल और आशा केजरीवाल ने कथित गारंटर प्रवाश कुमार मुखर्जी व कुछ अज्ञात बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर एक गहरी आपराधिक साजिश रची। इस साजिश के तहत बैंक में जाली दस्तावेज जमा कर करोड़ों रुपये का ऋण हासिल किया गया और बाद में उस राशि की हेराफेरी की गई।

सूत्रों के मुताबिक, पहले ईडी की छापेमारी के दौरान हुई कथित बाधाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए इस बार अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के सबूत सीबीआई के हाथ लगे हैं। इन्हीं ठोस जानकारियों के आधार पर जांच एजेंसी ने यह तलाशी अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह-सुबह सीबीआई के अधिकारी न्यू अलीपुर स्थित कारोबारी के आवास पर पहुंचे। साथ ही न्यू टाउन और राज्य के अन्य कई इलाकों में भी छापेमारी जारी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी से हासिल की गई रकम की ट्रेल का पता लगाना है यानी पैसा कहां गया, किन-किन खातों या संपत्तियों में निवेश किया गया, इसकी जानकारी जुटाना। इस समय सीबीआई की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ कार्रवाई कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के पुराने कोयला तस्करी मामलों में आई-पैक के कर्ताधर्ता प्रतीक जैन और उनके कार्यालय में छापेमारी के दौरान ईडी को कथित तौर पर विरोध का सामना करना पड़ा था। उसी तरह की किसी स्थिति से बचने के लिए इस बार सीबीआई ने पहले से ही अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की है। जिन-जिन जगहों पर तलाशी चल रही है, वहां भी सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू अलीपुर सहित कई जगहों पर सीबीआई की छापेमारी
इस समय सीबीआई की पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ कार्रवाई कर रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News