Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

आरजी कर मामले में सीबीआई की नई जांच तेज, अस्पताल पहुंची विशेष टीम

हाईकोर्ट ने सीबीआई की नई एसआईटी को जांच की प्रगति रिपोर्ट 25 जून तक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है

15 Jun 2026

आरजी कर मामले में सीबीआई की नई जांच तेज, अस्पताल पहुंची विशेष टीम

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के दुष्कर्म और हत्या मामले की नई जांच के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष जांच टीम ने सोमवार को अस्पताल का दौरा किया। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की दोबारा पड़ताल शुरू की।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 21 मई को सीबीआई के पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर मामले की नए सिरे से जांच के आदेश दिए थे। अदालत के निर्देश के बाद जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की गई। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच टीम डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र कर रही है तथा अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, घटना वाले दिन और उससे पहले के दिनों के ड्यूटी रोस्टर की भी गहन जांच कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी मामले के घटनाक्रम को बेहतर ढंग से समझने के लिए घटनास्थल का पुनर्निर्माण भी कर सकती है। इसी उद्देश्य से अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में आरजी कर अस्पताल की एक महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच के दौरान कोलकाता पुलिस ने संजय राय नामक एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सुनवाई के बाद सियालदह अदालत ने संजय राय को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पीड़िता के माता-पिता सीबीआई की पहली जांच से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने मामले की दोबारा जांच और नई एसआईटी गठित करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। इसके बाद न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की खंडपीठ ने मामले में पुनः जांच का आदेश दिया।
हाईकोर्ट ने सीबीआई की नई एसआईटी को जांच की प्रगति रिपोर्ट 25 जून तक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस बहुचर्चित मामले में नई जांच से किसी नए तथ्य के सामने आने की संभावना पर सबकी नजरें टिकी हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मामले में सीबीआई की नई जांच तेज
हाईकोर्ट ने सीबीआई की नई एसआईटी को जांच की प्रगति रिपोर्ट 25 जून तक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News