Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

एसआईआर सुनवाई के बाद बंगाल में बढ़ सकती है केंद्रीय बलों की तैनाती, चुनाव से पहले सख्ती के संकेत

सूत्रों के अनुसार आयोग ने हाल ही में विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एन.के. मिश्रा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग का स्पष्ट लक्ष्य है कि मतदान से काफी पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

18 Feb 2026

एसआईआर सुनवाई के बाद बंगाल में बढ़ सकती है केंद्रीय बलों की तैनाती, चुनाव से पहले सख्ती के संकेत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की सुनवाई के दौरान लगातार सामने आई अशांति की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग अब राज्य में मतदान प्रक्रिया को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की तैयारी में है। आयोग को आशंका है कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति और संवेदनशील हो सकती है, इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान की घोषणा से पहले ही केंद्रीय बलों की तैनाती पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार आयोग ने हाल ही में विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एन.के. मिश्रा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग का स्पष्ट लक्ष्य है कि मतदान से काफी पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। इसी रणनीति के तहत मार्च के पहले सप्ताह में कम से कम 100 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है।

आयोग ने घोषणा की है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। हालांकि सुनवाई से जुड़ी फाइलों की जांच जिस गति से चल रही है, उसे देखते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने भी तय तिथि पर अंतिम सूची जारी होने को लेकर संदेह जताया है। आयोग की योजना है कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होते ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

संभावना जताई जा रही है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। इसी कारण आयोग इस बार पिछले चुनावों की तुलना में पहले से ही केंद्रीय बलों की तैनाती पर जोर दे रहा है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की सुनवाई के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था जिस तरह प्रभावित हुई थी, उसे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी उठाया गया है।

सावधानियों के बावजूद राज्य पुलिस की कथित निष्क्रियता को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक को शीर्ष अदालत की ओर से कारण बताओ नोटिस का सामना करना पड़ा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था की संभावना को पहले ही नियंत्रित किया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर सुनवाई के बाद बंगाल में बढ़ सकती है केंद्रीय बलों की
सूत्रों के अनुसार आयोग ने हाल ही में विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एन.के. मिश्रा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग का स्पष्ट लक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News