Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

शीत विदाई के बीच बारिश की संभावना, बंगाल में बदलेगा मौसम का मिजाज

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता में दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

20 Feb 2026

शीत विदाई के बीच बारिश की संभावना, बंगाल में बदलेगा मौसम का मिजाज

कोलकाता। शीत ऋतु की विदाई के साथ ही राज्य में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि भोर के समय हल्की ठंडक अब भी महसूस की जा रही है। ऐसे में आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता में दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में कोहरे की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बताई गई है। वहीं दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में घने कोहरे की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को पूर्व मेदिनीपुर जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। इस दिन वायुमंडल में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 78 प्रतिशत तथा न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आगामी कुछ दिनों में कोलकाता के तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शीत विदाई के बीच बारिश की संभावना, बंगाल में बदलेगा मौसम का
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता में दिन का तापमान लगभग 30 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News