Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

चंद्रकोणा मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को पुलिस एक्शन से दिया सुरक्षा कवच

इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया है और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

21 Jan 2026

चंद्रकोणा मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को पुलिस एक्शन से दिया सुरक्षा कवच

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को चंद्रकोणा थाने में दर्ज मामले में पुलिस की किसी भी दमनकारी कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया। यह राहत पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र से जुड़े एक प्रकरण में दी गई है।
उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने यह अंतरिम राहत देते हुए भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी को 29 जनवरी तक संरक्षण प्रदान किया है। इससे पहले अधिकारी ने न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की एकल पीठ में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी।
गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में पुरुलिया से कोलकाता लौटते समय चंद्रकोणा में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित तौर पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि इस घटना के बाद पुलिस ने चंद्रकोणा थाने में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया, जिसमें उन पर इलाके में तनाव भड़काने का आरोप लगाया गया।
बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान शुभेंदु अधिकारी की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज शिकायत उन्हें परेशान करने और काफिले पर हुए हमले की मूल घटना से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से की गई है। न्यायमूर्ति घोष की पीठ ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए उन्हें अंतरिम संरक्षण प्रदान किया।
इसके साथ ही उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 10 जनवरी की रात शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले सप्ताह शुभेंदु अधिकारी ने इसी मामले में अपने काफिले पर हुए कथित हमले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में अलग याचिका भी दायर की थी, जिसकी सुनवाई भी न्यायमूर्ति शुव्रा घोष की पीठ के समक्ष चल रही है।
इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया है और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। शुभेंदु अधिकारी के कार्यालय की ओर से हमले से संबंधित पांच वीडियो भी पहले ही आगे भेजे जा चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी व्यक्तिगत रूप से शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बात कर काफिले पर हुए हमले की जानकारी ली। करीब 15 मिनट की बातचीत के दौरान अधिकारी ने चंद्रकोणा में हुई पूरी घटना का विस्तृत विवरण गृह मंत्री को दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाई कोर्ट ने शुभेंदु को पुलिस एक्शन से दिया सुरक्षा कवच
इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया है और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News