Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

चंद्रनाथ रथ की मां ने ममता-अभिषेक पर लगाया आराेप, कहा- हार का बदला मेरे बेटे से लिया

सूत्रों के अनुसार, घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। मुख्य आरोपित अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

07 May 2026

चंद्रनाथ रथ की मां ने ममता-अभिषेक पर लगाया आराेप, कहा- हार का बदला मेरे बेटे से लिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर के चंडीपुर निवासी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात हत्या के बाद राजनीति गरमा गई है। चंद्रनाथ के घर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हैं, जबकि पूरे इलाके में पुलिस और केंद्रीय बल की तैनाती की गई है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। मुख्य आरोपित अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने बेटे की हत्या को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं दोषियों को फांसी नहीं, लेकिन उम्रकैद की सजा चाहती हूं। जिन नेताओं ने कहा था कि चार मई के बाद कोई बच नहीं पाएगा, उन्होंने वही करके किया। अगर मेरे बेटे की मौत हादसे में होती तो इतना दुख नहीं होता, लेकिन जिस तरह तृणमूल ने उसे मारा, आरोपितों को सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया, उसी का बदला मेरे बेटे से लिया गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भवानीपुर, नंदीग्राम और चंडीपुर समेत कई इलाकों की जिम्मेदारी चंद्रनाथ के पास थी, जिसकी वजह से वह निशाने पर था। उन्होंने आरोप लगाया, “मुझे लगता है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला लिया गया है। पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश है।”

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे नेता शांति बनाए रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कुछ नेताओं ने पहले ही धमकी दी थी कि चार तारीख के बाद कोई बच नहीं पाएगा, वही अब सच साबित हुआ। मैं नई सरकार से अपील करती हूं कि मेरे बेटे की हत्या के पीछे जो लोग हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पूर्व मेदिनीपुर स्थित चंद्रनाथ रथ के घर में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर भाजपा ने इसे चुनाव बाद की राजनीतिक हिंसा बताया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार जांच और छापेमारी में जुटी हुई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चंद्रनाथ रथ की मां ने ममता-अभिषेक पर लगाया आराेप, कहा- हार क
सूत्रों के अनुसार, घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। मुख्य आरोपित अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News