Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा के घर-घर सिंदूर पहुंचाने के विरोध में बोलीं चंद्रिमा

'विभाजन की नीति बंगाल में नहीं चलेगी'

30 May 2025

भाजपा के घर-घर सिंदूर पहुंचाने के विरोध में बोलीं चंद्रिमा

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे और भारतीय जनता पार्टी के 9 जून से एक महीने तक घर-घर सिंदूर पहुंचाने के कार्यक्रम पर तृणमूल कांग्रेस हमलावर है। बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा की विभाजन की नीति बंगाल में नहीं चलेगी। 
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा के 9 जून से घर-घर सिंदूर भेजने वाले कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा, भाजपा ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास कर रही है। वे किसके घर सिंदूर भेजेंगे, यह एक प्रश्न है। विभाजन की नीति बंगाल में नहीं चलेगी। सभी महिलाएं एकत्रित होकर इसका विरोध करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीमा सुरक्षा बल पर स्मगलिंग का आरोप लगा रही हैं। भाजपा के इस बड़े आरोप पर तृणमूल नेता ने कहा, हम लोगों ने कुछ जगहों पर देखा कि ऐसा हुआ है, जिसकी बात मुख्यमंत्री ने की थी। लेकिन उन्होंने पूरे बीएसएफ को ध्यान में रखकर यह बात नहीं कही। बीएसएफ का जो काम है, उसे वह कर रहा है। फेंसिंग की जमीन केंद्र सरकार को देनी है, लेकिन वह हम दे रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी पूरे बीएसएफ पर आरोप नहीं लगा रही हैं। इसके बावजूद अगर किसी को आरोप लगाना है, तो वो लगाते रहें। लेकिन, लोगों को पता है कि मुख्यमंत्री क्या कह रही हैं? 
वहीं, तृणमूल सांसद काकोली घोष ने बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम मोदी विभिन्न राज्यों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बात कर रहे हैं, लेकिन सैनिकों के शौर्य के बारे में उन्होंने नहीं बताया। सैनिकों को सैल्यूट नहीं किया। वहीं, देशभर के सांसद दुनिया भर में घूमकर जब पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हैं, उन्हें यहां पर आकर महिलाओं का अपमान करने का कोई हक नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा के घर-घर सिंदूर पहुंचाने के विरोध में बोलीं चंद्रिमा
'विभाजन की नीति बंगाल में नहीं चलेगी'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News