Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

बंगाल में बदलाव जरूरी, डबल इंजन सरकार लाएं : नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तृणमूल सरकार के खिलाफ जिलेभर में आंदोलन को और तेज करें

09 Apr 2026

बंगाल में बदलाव जरूरी, डबल इंजन सरकार लाएं : नितिन नवीन

मालदा। पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य में बदलाव की अपील की। गुरुवार को ओल्ड मालदा में आयोजित पार्टी बैठक में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि तृणमूल शासन में ‘मां, माटी, मानुष’—तीनों ही संकट में है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
राज्य के औद्योगिक हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि एक समय का विकसित बंगाल अब उद्योगहीन हो गया है और युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं है। लोगों की निर्भरता सिर्फ सरकारी भत्तों पर बढ़ गई है।
उन्होंने राज्य की कला, संस्कृति और खेल जगत को लेकर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि तृणमूल के शासन में इन क्षेत्रों का विकास रुक गया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को मजबूत करने और राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।इस बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तृणमूल सरकार के खिलाफ जिलेभर में आंदोलन को और तेज करें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में बदलाव जरूरी, डबल इंजन सरकार लाएं : नितिन नवीन
नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तृणमूल सरकार के खिलाफ जिलेभर में आंदोलन को और तेज करें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News