पुलिस के अनुसार, केक निर्माण कंपनी की फैक्ट्री ईएम बाईपास पर स्थित है। यह घटना सोमवार रात फैक्ट्री में काम चलने के दौरान हुई।
कोलकाता। कोलकाता के दक्षिणी इलाके आनंदपुर में मंगलवार को एक प्रसिद्ध केक निर्माण कंपनी की बेकरी में आग लग गई। हालांकि, इस घटना मेें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, केक निर्माण कंपनी की फैक्ट्री ईएम बाईपास पर स्थित है। यह घटना सोमवार रात फैक्ट्री में काम चलने के दौरान हुई।
आग लगते ही कर्मचारी भय के कारण तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकल गए। आनंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। आग फैक्ट्री में तेजी से फैल गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सील कर दिया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिए तीन इंजन मौके पर भेजे गए। कुछ समय बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती अंदेशा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी अब इस घटना की जांच कर रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि फैक्ट्री के सभी दस्तावेज़ सही हैं या नहीं।