Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डीआई कार्यालय घेराव को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थी

बुधवार को कई जिलों में नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली। भारतीय जनता पार्टी ने भी "योग्य" नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों के समर्थन में स्वर बुलंद किया है।

09 Apr 2025

डीआई कार्यालय घेराव को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 हजार शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की नौकरी रद्द करने के बाद पूरे राज्य में उथल-पुथल का माहौल है। बुधवार को कई जिलों में नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली। भारतीय जनता पार्टी ने भी "योग्य" नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों के समर्थन में स्वर बुलंद किया है।

बुधवार को कोलकाता के कसबा स्थित डीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोपहर 12.10 बजे प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट फांदकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर हाथापाई हुई। अंततः ताला तोड़कर प्रदर्शनकारी कार्यालय परिसर में दाखिल हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

इसी दौरान, मालदह में भी नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों ने डीआई कार्यालय का घेराव किया। पुलिस द्वारा रोकने पर वहां भी धक्का-मुक्की हुई और स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। तमलुक में प्रदर्शनकारियों ने डीआई कार्यालय में ताला जड़ दिया और साफ कहा कि वे अब 'स्वैच्छिक' रूप से काम नहीं करेंगे।

कोलकाता की सड़कों पर भी नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों ने रैली निकाली और तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बर्दवान जिले में प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहां भी तनावपूर्ण हालात बने रहे।

इसके अलावा 'संघर्षशील संयुक्त मंच' के प्रतिनिधि दल ने बुधवार सुबह बीजेपी सांसद अभिजीत गांगुली के आवास के सामने प्रदर्शन किया और उनके साथ मिलकर एसएससी भवन जाने की योजना बनाई।

बालुरघाट में प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से एसएससी की 'मृत देह' कंधे पर रखकर जुलूस निकाला।

सुबह से ही मिदनापुर समेत अन्य जिलों में भी डीआई कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। मिदनापुर में तो प्रदर्शनकारियों ने डीआई अधिकारी को कार्यालय में प्रवेश करने से भी रोक दिया, जिससे कार्यालय परिसर में भारी तनाव उत्पन्न हो गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीआई कार्यालय घेराव को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े नौकरी से नि
बुधवार को कई जिलों में नौकरी से निकाले गए अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली। भारतीय जनता पा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News