Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

एम्स कल्याणी में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

मुर्शिदाबाद से दो और आरोपी गिरफ्तार

14 Feb 2026

एम्स कल्याणी में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

कोलकाता। नदिया स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स कल्याणी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। भर्ती के नाम पर मोटी रकम वसूलने और पीडि़त का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने मुर्शिदाबाद के बहरामपुर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बापन मंडल और आलमगीर शेख के रूप में हुई है। शनिवार को दोनों को कल्याणी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहाँ पुलिस गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पूरा मामला नदिया जिले के हरिणघाटा थाना क्षेत्र के निवासी जीतू सिन्हा की शिकायत के बाद सामने आया। 
पीडि़त का आरोप है कि आरोपितों ने एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे भारी भरकम राशि वसूली थी। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद जब नौकरी नहीं मिली, तो जीतू ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि पैसे लौटाने के बजाय आरोपितों ने उनका अपहरण कर लिया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद पीडि़त ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रानाघाट पुलिस जिले की टीम ने जाल बिछाकर बहरामपुर में छापेमारी की और दोनों को दबोच लिया। 
गौरतलब है कि एम्स कल्याणी में फर्जी नियुक्तियों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी महीने की शुरुआत में भी फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 55 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। वहीं, दिसंबर 2025 में भी सगुना इलाके के चार लोगों से तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में बैरकपुर से एक राजनीतिक दल की महिला सदस्य की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या हालिया गिरफ्तार आरोपितों का संबंध भी उन्हीं पुराने गिरोहों से है। रानाघाट पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ धापोला ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तारियां की गई हैं और पूरे गिरोह के पर्दाफाश के लिए जांच जारी है। पुलिस ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी संस्थान में सीधी भर्ती के दावों और पैसों के प्रलोभन में न आएं। किसी भी प्रतिष्ठित संस्थान में नियुक्ति की प्रक्रिया आधिकारिक और पारदर्शी होती है, इसलिए संदिग्ध लेनदेन से पहले पूरी पड़ताल अवश्य करें। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एम्स कल्याणी में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल
मुर्शिदाबाद से दो और आरोपी गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News