Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चेंबूर अग्निकांड : दीपक से बुझा गुप्ता परिवार के सात लोगों की जिंदगी का दीपक, मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से बात कर घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और उच्चस्तरीय जांच कराने का ऐलान किया है।

06 Oct 2024

 चेंबूर अग्निकांड : दीपक से बुझा गुप्ता परिवार के सात लोगों की जिंदगी का दीपक, मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

मुंबई। चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में एक छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 4 बजे घर में जल रहे एक दीपक से आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की जिंदगी का दीपक हमेशा के लिए बुझ गया। इस घटना में दो लोग झुलसे भी हैं, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से बात कर घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और उच्चस्तरीय जांच कराने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार आज तड़के जब सभी लोग नींद के आगोश में थे, उसी समय चेंबूर के सिद्धार्थ नगर इलाके में स्थित एक दो मंजिला घर में अचानक आग लग गई। इस दो मंजिला घर के तल मजले में किराना की दुकान थी और ऊपरी मंजिल पर परिवार अन्य सदस्य सो रहे थे। आग लगने की भनक लगते ही मजले तल पर सो रहे छेदाराम गुप्ता की नींद खुल गई। उन्होंने अपने साथ सो रहे एक शख्स को उठाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार अपना दायरा बढ़ाते जा रही थी। इसके बाद छेदाराम ने उपरी मंजिल पर सो रहे सभी को जगाया और खुद घर के बाहर निकलकर मदद के लिए शाेर मचाना शुरू कर दिया। छेदाराम की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घर से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया था। फायर ब्रिगेड के जवानों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर घर में फंसे सात लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और राजावाड़ी अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेम गुप्ता (6) मंजू प्रेम गुप्ता (30) अनिता धर्मदेव गुप्ता (39) प्रेम छेदीराम गुप्ता (30) नरेंद्र गुप्ता (10) विधि छेदीराम गुप्ता (15) गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घर के नीचे की मंजिल पर स्थित दुकान में ज्वलनशील सामान भी था। जलता दीपक गिरने ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सात जिंदगी की लौ इसी आग में बुझ गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री

ने पीड़ित छेदालाल से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजन को प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही हादसे में घायलों का मुफ्त इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने की बात कही, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चेंबूर अग्निकांड : दीपक से बुझा गुप्ता परिवार के सात लोगों
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित से बात कर घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और उच्च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News