Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बम से उड़ाने की धमकी के बाद चेन्नई में हाई अलर्ट,पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास समेत विभिन्न स्थानों की ली तलाशी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बम की धमकियों की एक श्रृंखला ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस को सूचना मिली कि मशहूर अभिनेत्री त्रिशा के घर पर बम रखा गया है। तेनमपेट स्थित उनके घर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से गहन जांच की, लेकिन वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

03 Oct 2025

बम से उड़ाने की धमकी के बाद चेन्नई में हाई अलर्ट,पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास समेत विभिन्न स्थानों की ली तलाशी

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को बम की धमकी वाले एक के बाद एक कई ईमेल भेजे गए, जिसके बाद शहर के कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिनमें मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राज्यपाल आर.एन. रवि, अभिनेत्री त्रिशा, अभिनेता से नेता बने विजय, एस.वी. शेखर और बीजेपी के राज्य मुख्यालय कमलालयम के आवास शामिल हैं।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बम की धमकियों की एक श्रृंखला ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस को सूचना मिली कि मशहूर अभिनेत्री त्रिशा के घर पर बम रखा गया है। तेनमपेट स्थित उनके घर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से गहन जांच की, लेकिन वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार बम की धमकी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आवास, राज्यपाल भवन, भाजपा के प्रदेश कार्यालय, अभिनेता से नेता बने विजय के आवास और एसवी शेखर के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां से भी पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि, अलवरपेट स्थित मुख्यमंत्री स्टालिन के घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है और शहर के कई स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद सभी धमकियों के फर्जी होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि ये धमकियां राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अन्य अधिकारियों के कार्यालय को लगभग रोजाना ईमेल की जाती थीं, जिससे बार-बार अलार्म बजता था। बीती रात भी ऐसा ही हुआ था, उसके बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी।

पुलिस ने जांच के बाद निष्कर्ष निकाला कि ये फर्जी कॉल थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और फ़ोन नंबर के आधार पर धमकी भरे मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से चेन्नई में कुछ घंटों के लिए दहशत और चिंता का माहौल रहा, लेकिन कोई अप्रिय घटना न होने से लोगों को राहत मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बम से उड़ाने की धमकी के बाद चेन्नई में हाई अलर्ट,पुलिस ने मु
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बम की धमकियों की एक श्रृंखला ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस को सूचना मिली कि मशहूर अभिनेत्री त्रिशा के घर पर बम रखा गया है। तेनमपेट स्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News