Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

चिकन नेक बनेगा अभेद्य किला : निशीथ प्रमाणिक

चीन-बांग्लादेश सीमा पर 45 दिन में शुरू होगा फेंसिंग का काम

12 May 2026

चिकन नेक बनेगा अभेद्य किला : निशीथ प्रमाणिक

कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब देश की सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे 'चिकन नेक' कहा जाता है, उसकी सुरक्षा को लेकर नई सरकार ने बड़ा संदेश दिया है। उत्तर बंग विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने मंगलवार को साफ कहा कि चिकन नेक की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह नए सिरे से मजबूत किया जाएगा और इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। चिकन नेक भारत का वह संकरा भूभाग है जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि इसके चारों ओर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन स्थित हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ लंबे समय से मानते रहे हैं कि यह क्षेत्र भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई बार चिकन नेक की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि देश विरोधी ताकतें और 'टुकड़े-टुकड़े गैंगÓ इस संवेदनशील क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने तत्कालीन राज्य सरकार पर सुरक्षा मामलों में सहयोग न करने का आरोप भी लगाया था। 
अब नई भाजपा सरकार इस क्षेत्र में तेज़ी से काम शुरू करने के संकेत दे रही है। मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगले 45 दिनों के भीतर आवश्यक जमीन अधिग्रहण कर केंद्र सरकार को सौंप दी जाएगी, ताकि सीमा क्षेत्रों में अधूरी फेंसिंग का काम तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अब तक बाड़ नहीं लग सकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर फेंसिंग की जाएगी। इससे सीमा पार घुसपैठ पर रोक लगेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र पहले से अधिक मजबूत होगा। 
मंत्री ने दावा किया कि इस चुनाव का एक बड़ा मुद्दा भारत की आंतरिक सुरक्षा और बदलते जनसांख्यिकीय संतुलन को बचाना भी था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 450 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फेंसिंग कराने का वादा किया था और जनता ने इस मुद्दे को समझते हुए समर्थन दिया। निशीथ प्रमाणिक ने रोहिंग्या घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना फेंसिंग वाले इलाकों से अवैध प्रवेश कर देश की जनसंख्या संरचना को प्रभावित करने की कोशिश की गई। हालांकि इस दावे पर विपक्ष की ओर से पहले भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। 
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सिलीगुड़ी कॉरिडोर लंबे समय से आतंकवादी संगठनों और तस्करी नेटवर्क के निशाने पर रहा है। इसके अलावा बांग्लादेश सीमा के पास चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर भी केंद्र सरकार सतर्क है। ऐसे में इस क्षेत्र को लेकर नई सरकार का आक्रामक रुख रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में चिकन नेक क्षेत्र में फेंसिंग, निगरानी तंत्र, सड़क संपर्क, सुरक्षा चौकियों और केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा सरकार अपने वादों को जमीन पर कितनी तेजी से उतारती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चिकन नेक बनेगा अभेद्य किला : निशीथ प्रमाणिक
चीन-बांग्लादेश सीमा पर 45 दिन में शुरू होगा फेंसिंग का काम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News