Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले-23 साल पुराना संकल्प पूरा हुआ

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान खंडवा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 23 वर्षों से चली आ रही 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प पूरा हुआ।

05 Jul 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले-23 साल पुराना संकल्प पूरा हुआ

इंदौर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान खंडवा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 23 वर्षों से चली आ रही 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प पूरा हुआ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार की रात ही ओंकारेश्वर पहुंच गए थे। देर रात उन्होंने सपत्नीक ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन किया। वैदिक विधि-विधान से पंडित निलेश पुरोहित एवं सुधीर अत्रे ने पूजा-अर्चना और अभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद उन्होंने शयन आरती में भाग लिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने रात्रि विश्राम उपरांत रविवार सुबह नर्मदा पूजन और ममलेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया।

दर्शन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने साल 2003 में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का संकल्प लिया था। लगभग 23 वर्षों की यह आध्यात्मिक यात्रा ओंकारेश्वर में पूर्ण हुई। उन्होंने कहा कि महादेव की असीम कृपा से उनके जीवन का संकल्प साकार हुआ और यह क्षण अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अध्यात्म को स्थान देना चाहिए। उनके अनुसार, अध्यात्म व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की उन्नति, समाज के विकास और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मंदिर आगमन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के आयुक्त, निर्वाचन के वरिष्ठ अधिकारी, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। दर्शन के उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त खरगोन जिले की ऐतिहासिक नगरी महेश्वर के लिए रवाना हो गए, जहां वे देवी अहिल्याबाई होलकर के महल (महेश्वर किले) का भ्रमण करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ओंकारेश्वर में किए ज्
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान खंडवा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News