मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से सीधे बागडोगरा हवाई अड्डे पर शाम साढ़े तीन उतरी। इसके बाद सीधे सड़क मार्ग से उत्तरकन्या के लिए निकल गई।
सिलीगुड़ी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है। जहां आज शाम लगभग पांच बजे मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक करेंगी। इस बैठक में जिला प्रशासन के साथ मुख्य सचिव भी मौजूद रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से सीधे बागडोगरा हवाई अड्डे पर शाम साढ़े तीन उतरी। इसके बाद सीधे सड़क मार्ग से उत्तरकन्या के लिए निकल गई।
नाप्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उत्तरकन्या में मुख्यमंत्री प्रशासनिक बैठक करेगी। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग की स्थिति पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट ली जायेगी। बैठक में अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी की स्थिति पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री की पहाड़ जाने की भी संभावना है।