Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से मिली हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर खुद को मलिक शाहबाज हुमायू राजा देव बताते हुए पाकिस्तानी नंबर से मुख्यमंत्री पर धमकी का मैसेज बुधवार को मिला था। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे मैसेज की अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी है, लेकिन इस मैसेज की छानबीन गोपनीय तरीके से की जा रही है।

28 Feb 2025

मुख्यमंत्री फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से मिली हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से उन पर हमला किए जाने और मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वरली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके धमकी देने वाले की छानबीन की जा रही है। मुंबई पुलिस ने समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर खुद को मलिक शाहबाज हुमायू राजा देव बताते हुए पाकिस्तानी नंबर से मुख्यमंत्री पर धमकी का मैसेज बुधवार को मिला था। मुंबई पुलिस ने इस धमकी भरे मैसेज की अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी है, लेकिन इस मैसेज की छानबीन गोपनीय तरीके से की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक धमकी भरा मैसेज भेजने वाले का पता नहीं चल सका है, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इससे पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को बुलढ़ाणा जिले से गिरफ्तार किया था और मामले की छानबीन की गई थी, लेकिन यह धमकी फेक साबित हुई थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से मिली हमले की धमकी, स
मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर खुद को मलिक शाहबाज हुमायू राजा देव बताते हुए पाकिस्तानी नंबर से मुख्यमंत्री पर धमकी का मैसेज ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News