Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कालीघाट में मुख्यमंत्री ने किया बगला मां मंदिर का उद्घाटन, की पूजा-अर्चना

धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री ने कई बड़े कदम उठाए हैं

14 Jan 2026

कालीघाट में मुख्यमंत्री ने किया बगला मां मंदिर का उद्घाटन, की पूजा-अर्चना

कोलकाता। कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बगला मां के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। पौष संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं। उन्होंने खुद काँसर (झांझ) बजाकर मंदिर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री अपने साथ पूजा की फूल-मालाएं और अन्य आवश्यक सामग्री लेकर आई थीं। उन्होंने विधि-विधान से माता की पूजा की और आरती में भाग लिया। पूजा संपन्न होने के बाद सीएम ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच खुद प्रसाद वितरित किया। पौष संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर उन्होंने मंदिर परिसर में काफी समय बिताया।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी अक्सर कालीघाट मंदिर में पूजा करने आती हैं। केवल कालीघाट ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल के महाकाल मंदिर से लेकर तारकेश्वर के बाबा तारकनाथ और तारापीठ की मां तारा के मंदिर तक, वे समय-समय पर दर्शन के लिए जाती रही हैं। हालांकि विपक्षी दल अक्सर उन पर सांप्रदायिकता या तुष्टीकरण का आरोप लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नियमित रूप से अपने घर पर भी पूजा-पाठ करती हैं। उनके प्रयासों से ही बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को  द्वारा विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। उनके कार्यकाल में दुर्गा पूजा की छुट्टियों में भी वृद्धि की गई है, जिससे हिंदू धर्मावलंबियों में हर्ष का माहौल रहता है। धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री ने कई बड़े कदम उठाए हैं। 
कालीघाट मंदिर का सौंदर्यीकरण, वहां हाई-मास्ट लाइटें लगाना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर (चलती सीढिय़ां) लगवाना उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इसी तरह, दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में स्काईवॉक का निर्माण और मंदिर को सजाने के लिए भी उन्होंने विशेष विकास परियोजनाएं लागू की हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीघाट में मुख्यमंत्री ने किया बगला मां मंदिर का उद्घाटन
धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री ने कई बड़े कदम उठाए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News