Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता ने लगाया धरना मंच के पास भाजपा के पर्चे बांटने का आरोप

एसआईआर के विरोध में चल रहे धरने के चौथे दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बाहरी एजेंसियों के माध्यम से धरना स्थल के पास पर्चे बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस तरह प्रवेश करना उचित नहीं है और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप देना चाहिए।

09 Mar 2026

मुख्यमंत्री ममता ने लगाया धरना मंच के पास भाजपा के पर्चे बांटने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धर्मतला स्थित धरना मंच के पास भाजपा के पर्चे बांटने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने धरने में मौजूद समर्थकों से सतर्क रहने और ऐसे लोगों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले करने की अपील की।

एसआईआर के विरोध में चल रहे धरने के चौथे दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बाहरी एजेंसियों के माध्यम से धरना स्थल के पास पर्चे बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यक्रम में इस तरह प्रवेश करना उचित नहीं है और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि धरना स्थल के पास पर्चे बांटने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। उन्होंने मंच से कहा कि जो लोग यह काम कर रहे हैं, उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस संबंध में उन्होंने राज्य की मंत्री शशि पांजा को आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी दी।

धरना मंच पर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उसे “वोट चोर” और “डरपोकों की पार्टी” करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विभिन्न इलाकों में भाजपा की गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा।

धरना कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और एकि लाबण्ये पूर्ण प्राण गीत गाकर मौजूद लोगों के साथ स्वर मिलाया।

------

भाजपा ने ममता पर उठाए सवाल

हालांकि इन आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने खारिज कर दिया है। पार्टी नेता राहुल सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता धरना स्थल पर पर्चे बांटने नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल खुद ऐसा कर भाजपा पर आरोप लगाने की कोशिश कर रही है।

राहुल सिन्हा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को वहां बैठकर प्रदर्शन करने का अधिकार है तो अन्य लोगों को भी वहां जाकर अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली के लिए तृणमूल के लोगों को आमंत्रित करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ममता ने लगाया धरना मंच के पास भाजपा के पर्चे बां
एसआईआर के विरोध में चल रहे धरने के चौथे दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बाहरी एजेंसियों के माध्यम से धरना स्थल के पास पर्चे बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News