Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने दी शुभकामनाएं

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी

17 Sep 2024

विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने दी शुभकामनाएं

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दिन को रचनात्मकता और सृजनशीलता का प्रतीक मानते हुए दोनों ने लोगों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इसे मनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने संदेश में लिखा, "सभी को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।" उन्होंने इस पूजा को राज्य के लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करने की बात कही। ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि यह दिन राज्य में विकास और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।

वहीं, राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने भी ट्वीट कर लोगों को बधाई दी और कहा, "विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई। इस दिन आइए हम सृजन की शक्ति का उत्सव मनाएं और जीवन के सभी क्षेत्रों में जन-केंद्रित सृजनशीलता के एक नए युग की शुरुआत करें।" विश्वकर्मा पूजा, जिसे 'देव शिल्पी' विश्वकर्मा के रूप में मनाया जाता है, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में खासा धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन मशीनों, औजारों और कारखानों की पूजा की जाती है, ताकि उत्पादन में बाधाएं न आएं और समृद्धि बनी रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विश्वकर्मा पूजा पर मुख्यमंत्री ममता ने दी शुभकामनाएं
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News