Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया विकास का आश्वासन, केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने केंद्र की एजेंसियों और केंद्रीय बलों को भी संदेश देते हुए कहा कि वे निष्पक्ष होकर अपना कर्तव्य निभाएं

25 Mar 2026

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया विकास का आश्वासन, केंद्र पर साधा निशाना

जलपाईगुड़ी। उत्तर बंगाल से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को जिले के मयनागुड़ी टाउन क्लब मैदान से की। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के उम्मीदवार राममोहन राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत विकास कार्यों की समीक्षा से की। उन्होंने बताया कि 11 करोड़ रुपये में सड़क निर्माण हो रहा है, महाकाल मंदिर का निर्माण जारी है और राज्य सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक हिंसक पार्टी है।
उनके भाषण में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) का डर, मूल्यवृद्धि, जनजातीय भावनाएं और पहचान पत्र विवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची (एसआईआर) को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि राजबंशी समुदाय तथा महिलाओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र की एजेंसियों और केंद्रीय बलों को भी संदेश देते हुए कहा कि वे निष्पक्ष होकर अपना कर्तव्य निभाएं।
एनआरसी पर चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बचे रहते बंगाल में एनआरसी करके डिटेंशन कैंप नहीं बनने दूंगी। भाजपा संविधान या लोकतंत्र की परवाह नहीं करती है।
अकाल बारिश में आलू किसानों को राहत का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और फसल बीमा के तहत जल्दी मुआवजा मिलेगा। साथ ही पेट्रोल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री ने दिया विकास का आश्वासन, केंद्र पर साधा निशाना
उन्होंने केंद्र की एजेंसियों और केंद्रीय बलों को भी संदेश देते हुए कहा कि वे निष्पक्ष होकर अपना कर्तव्य निभाएं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News