Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

खराब मौसम के कारण नवग्राम में नहीं उतरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 02:10 बजे बड़ग्या से हेलीकॉप्टर द्वारा नवग्राम के लिए रवाना हुई थीं। बड़ग्या में उस समय मौसम सामान्य था, लेकिन नवग्राम के सभास्थल के पास मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण पायलट ने जोखिम नहीं लिया और हेलीकॉप्टर को वापस बड़ग्या ले जाकर सुरक्षित उतार दिया।

01 Apr 2026

खराब मौसम के कारण नवग्राम में नहीं उतरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर एक बार फिर खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुआ। मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर उपक्षेत्र के बड़ग्या में जनसभा करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से नवग्राम जा रही थीं, लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं सका।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 02:10 बजे बड़ग्या से हेलीकॉप्टर द्वारा नवग्राम के लिए रवाना हुई थीं। बड़ग्या में उस समय मौसम सामान्य था, लेकिन नवग्राम के सभास्थल के पास मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण पायलट ने जोखिम नहीं लिया और हेलीकॉप्टर को वापस बड़ग्या ले जाकर सुरक्षित उतार दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से नवग्राम जाने का निर्णय लिया और वहीं से वाहन द्वारा सभास्थल के लिए रवाना हो गईं।

शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि खराब मौसम के कारण नवग्राम की सभा रद्द हो सकती है, लेकिन बाद में तय हुआ कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

इससे पहले भी गुरुवार को मुख्यमंत्री का विमान खराब मौसम की चपेट में आ गया था। उस दिन वह बीरभूम जिले के दुबराजपुर में सभा करने के बाद अंडाल हवाई अड्डे से कोलकाता लौट रही थीं। विमान दोपहर 03:39 बजे उड़ा था और लगभग चार बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम था।

लेकिन कोलकाता क्षेत्र में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू होने से विमान निर्धारित समय पर उतर नहीं सका। खराब मौसम के कारण विमान को कई बार उतरने की कोशिश करनी पड़ी। बताया गया कि पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई प्रयासों के बाद ही विमान को सुरक्षित उतारा।

करीब डेढ़ घंटे मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद अंततः शाम 05:19 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर सका। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पायलटों की सतर्कता और पेशेवर दक्षता की सराहना भी की।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खराब मौसम के कारण नवग्राम में नहीं उतरा मुख्यमंत्री ममता बनर
मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 02:10 बजे बड़ग्या से हेलीकॉप्टर द्वारा नवग्राम के लिए रवाना हुई थीं। बड़ग्या में उस समय मौसम सामान्य था, लेकिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News