Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मंगलवार को बांकुड़ा जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, 25 जनवरी को आसनसोल आएंगे अभिषेक

मुख्यमंत्री के दौरे की उम्मीद में दुर्गापुर शहर भर में प्रशासनिक गतिविधियां और आम लोगों में उत्साह बढ़ रहा है

29 Dec 2025

मंगलवार को बांकुड़ा जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, 25 जनवरी को आसनसोल आएंगे अभिषेक

आसनसोल। मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार अपराह्न दुर्गापुर आ रही हैं। जिला प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, दुर्गापुर पहुंचने पर वह राज्य सरकार के श्रीदन्ना सर्किट हाउस में रात्रि-प्रवास करेंगी। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए दुर्गापुर सर्किट हाउस से सड़क के रास्ते बांकुड़ा के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे को लेकर दुर्गापुर के श्रीदन्ना सर्किट हाउस को लगभग सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है।
सोमवार दोपहर तक जिला प्रशासन और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा, अलग-अलग विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे की उम्मीद में दुर्गापुर शहर भर में प्रशासनिक गतिविधियां और आम लोगों में उत्साह बढ़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी 25 जनवरी को आसनसोल का दौरा करेंगे। बता दें कि अभिषेक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का व्यापक दौरा करने जा रहे हैं। उनके इस ‘यात्रापथ’ का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया गया है। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करना माना जा रहा है। दो जनवरी को दक्षिण परगना से दौरे की शुरुआत होगी और 27 को हावड़ा सदर में समापन होगा। 25 जनवरी को वे पश्चिम और पूर्व बर्द्धमान जिले में आयेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


25 जनवरी को आसनसोल आएंगे अभिषेक
मुख्यमंत्री के दौरे की उम्मीद में दुर्गापुर शहर भर में प्रशासनिक गतिविधियां और आम लोगों में उत्साह बढ़ रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News