Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अधिकारियों के तबादले पर मुख्यमंत्री ममता ने जताया आक्रोश

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि जब मैं पहली बार झाड़ग्राम गई थी, तो मैंने तय किया कि आदिवासियों को चावल मुफ्त में दिया जाएगा

29 Mar 2026

अधिकारियों के तबादले पर मुख्यमंत्री ममता ने जताया आक्रोश

पुरुलिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया के मानबाजार में रविवार को पार्टी की उम्मीदवार संध्या रानी टुडू के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान एक सभा काे संबाेधित करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मेरे साथ काम करने वाले लगभग सभी अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई लोग काम के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुरुलिया जिला एक सुंदर जिला है और यहां काफी गर्मी है। यहां पहले खेती के लिए जमीन कम थी और तालाब भी कम कटते थे। धीरे-धीरे, हमने मिट्टी बनाने के प्रोजेक्ट बनाए हैं और हजारों एकड़ जमीन को उपजाऊ बनाया है। फसलें उग रही हैं। हमने कई तालाब काटे हैं। पानी भर रहा है। उसके बाद भी पीने के पानी की समस्या है। मैं प्रशासन से इस पर ध्यान देने का अनुरोध करूंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जिले में बहुत काम हुआ है। पहले पुरुलिया में लोग शाम के बाद बाहर नहीं निकल सकते थे क्योंकि, उस समय जंगलमहल में डर का माहौल था। आज हमारी सरकार आने के बाद जंगलमहल में शांति लौट आई है। एक समय था, जब हर साल 400 लोग मरते थे। जंगलमहल में उनकी हत्या होती थी। आज परिस्थिति बदल गई है।
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि जब मैं पहली बार झाड़ग्राम गई थी, तो मैंने तय किया कि आदिवासियों को चावल मुफ्त में दिया जाएगा। एक दिन मैं चुपके से बेलपहाड़ी गांव गई थी। वहां मैंने एक बर्तन में कुछ काला उबलता हुआ देखा। मैंने पूछा कि क्या पक रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हफ़्ते में दो दिन खाना मिलता है। बाकी दिन हम जंगल से काली चींटियां पकड़ते हैं। तभी मैंने तय किया कि यह सब नहीं चलेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अधिकारियों के तबादले पर मुख्यमंत्री ममता ने जताया आक्रोश
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि जब मैं पहली बार झाड़ग्राम गई थी, तो मैंने तय किया कि आदिवासियों को चावल मुफ्त में दिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News