Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री नीतीश की पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से, 08 जिलों का करेंगे दौरा

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 मार्च से 26 मार्च तक चार दिनों में आठ जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

20 Mar 2026

मुख्यमंत्री नीतीश की पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से, 08 जिलों का करेंगे दौरा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चार चरणों में चली समृद्धि यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। इस बीच राज्य सरकार ने उनके पांचवें और अंतिम चरण की यात्रा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 मार्च से 26 मार्च तक चार दिनों में आठ जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

यात्रा की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जब मुख्यमंत्री जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा करेंगे। यहां वे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद 24 मार्च को वे कैमूर और रोहतास जाएंगे। वहीं 25 मार्च को मुख्यमंत्री बक्सर और भोजपुर में समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यात्रा का अंतिम दिन 26 मार्च को होगा, जब मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा का दौरा करेंगे। इसके बाद पटना में उनकी समृद्धि यात्रा का समापन हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे और नई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री नीतीश की पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 मार्च से 26 मार्च तक चार दिनों में आठ जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News