Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर से ली विधायक पद की शपथ

विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण गुरुवार को भी जारी रहेगा

13 May 2026

विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भवानीपुर से ली विधायक पद की शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा में भवानीपुर सीट से विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा पहुंचने से पहले उन्होंने सीढ़ियों पर माथा टेककर प्रणाम किया। विधानसभा परिसर में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और परंपरा के अनुसार उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मुख्यमंत्री का स्वागत प्रोटेम स्पीकर और मानिकतला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक तापस राय ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधानसभा में मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कक्ष में पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बाद में मुख्यमंत्री ने पूजा का वीडियो साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया, जिसमें वह घंटी बजाकर पूजा करते दिखाई दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री विधानसभा कक्ष में पहुंचे, जहां प्रोटेम स्पीकर तापस राय ने उन्हें सबसे पहले शपथ दिलाई। भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ लेने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि वह नंदीग्राम सीट छोड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण का वीडियो भी एक्स पर साझा किया।
मुख्यमंत्री के बाद राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल और निशीथ प्रमाणिक शामिल रहे। इसके बाद अन्य विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई।
सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 80 विधायकों ने शपथ ली। इस चरण में मुख्य रूप से उत्तर बंगाल और मुर्शिदाबाद के विधायक शामिल रहे। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के नेता हुमायूं कबीर ने भी नाओदा सीट से विधायक पद की शपथ ली। इसके साथ ही उनके रेजिनगर सीट छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
दूसरे चरण का शपथ ग्रहण दोपहर दो बजे शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस चरण में नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के विधायकों ने शपथ ली।
विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण गुरुवार को भी जारी रहेगा। सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर तापस राय शपथ दिलाएंगे। सामान्य तौर पर विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है और स्थायी स्पीकर के चुनाव तक वही सदन की कार्यवाही संभालते हैं।
मंगलवार को राज्यपाल आरएन रवि ने लोक भवन में तापस राय को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। 15 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए तापस राय के नाम पर विचार किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार सुबह असम में मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वहां से लौटने के बाद वह सीधे लोक भवन पहुंचे, जहां कई मंत्री और नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा पहुंचे शुभेंदु , भवानीपुर से ली विधायक पद की शपथ
विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण गुरुवार को भी जारी रहेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News