Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया पहाड़ में जीटीए भर्ती घोटाले की जांच का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा, “न खाऊंगा, न खाने दूंगा। सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

16 Jun 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया पहाड़ में जीटीए भर्ती घोटाले की जांच का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पहले पहाड़ी दौरे के दौरान गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) में कथित भर्ती भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जांच का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आने वाले कुछ महीनों में पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षक और पुलिस कर्मियों की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी, जो पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होगी।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कर्सियांग में आयोजित प्रशासनिक बैठक और जनसभा में भाग लिया। ‘जनकल्याण शिविर’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं हुईं और जीटीए के माध्यम से शिक्षक भर्ती में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “न खाऊंगा, न खाने दूंगा। सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जीटीए शिक्षक भर्ती मामले में उनकी सरकार पहले ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के निर्देश दे चुकी है।
सभा में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां शुरू होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पहले के शासनकाल में पहाड़ को केवल पर्यटन स्थल के रूप में देखा गया, जबकि उनकी सरकार विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं यहां पर्यटक बनकर नहीं आया हूं, बल्कि काम करने आया हूं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार की सभी विकास योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पहाड़ के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उनके भर्ती संबंधी ऐलान और विकास के वादों से पहाड़ी क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहाड़ में जीटीए भर्ती घोटाले की जांच का ऐलान: शुभेंदु
मुख्यमंत्री ने कहा, “न खाऊंगा, न खाने दूंगा। सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News