Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंगलवार, 26 मई को बैठक के लिए बुलाया है। इससे राज्य में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।

25 May 2026

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मंगलवार, 26 मई को बैठक के लिए बुलाया है। इससे राज्य में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।

दिल्ली पहुंचने पर सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 26 मई सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। बैठक का एजेंडा उन्हें मालूम नहीं है और अटकलें हमेशा रहती हैं।

इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के नेता रमेश बाबू ने कहा कि यह बैठक नियमित कार्य का हिस्सा है। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है और पार्टी को तीन उम्मीदवार तय करने हैं। इसके अलावा कुछ दिनों में विधान परिषद चुनाव भी होने हैं जिसमें सात सदस्यों का चयन करना है। साथ ही कर्नाटक विधानसभा का सत्र भी बुलाना है। इन मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले डेढ़ साल से डीके शिवकुमार के समर्थक लगातार दावा करते रहे हैं कि जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होगा और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है। पार्टी के भीतर इस मुद्दे को लेकर असमंजस बना हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी नेतृत्व के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पार्टी नेतृत्व ने उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News