Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल में औद्योगिक निवेश पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करना है

06 Jun 2026

एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल में औद्योगिक निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दमदम एयरपोर्ट पर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस.एन. सुब्रह्मण्यम के साथ मुलाकात की। यह बैठक लगभग 30 मिनट तक चली, जिसमें राज्य के औद्योगिक पुनरुत्थान और निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान पश्चिम बंगाल में मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को गति देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करना है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं के साथ रणनीतिक साझेदारी राज्य की अर्थव्यवस्था को नए स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने इस मुलाकात को “ फ्रूटफुल और सार्थक” बताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के लिए ऐसे संवाद भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे राज्य में निवेश का माहौल और मजबूत होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एलएंडटी चेयरमैन से मुख्यमंत्री की मुलाकात
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News