Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

सावरकर जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावरकर के योगदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

28 May 2026

सावरकर जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावरकर के योगदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता वीर सावरकर के अतुलनीय बलिदान, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सावरकर द्वारा किए गए संघर्ष और त्याग आज भी लाखों राष्ट्रवादियों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने सावरकर को दूरदर्शी विचारक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है।

गौरतलब है कि विनायक दामोदर सावरकर को “स्वातंत्र्यवीर सावरकर” के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारियों में शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई आंदोलनों में भाग लिया और अपने विचारों तथा लेखन के जरिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का काम किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सावरकर जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजल
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुवार को सोश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News