Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बंगाल में शुरू होगी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ‘जनता दरबार’ व्यवस्था

अनुमान है कि यह कार्यक्रम एक जून से शुरू किया जाएगा, जिससे राज्य के लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे

15 May 2026

बंगाल में शुरू होगी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ‘जनता दरबार’ व्यवस्था

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘जनता दरबार’ शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सप्ताह में एक या दो दिन आम नागरिकों से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लोगों की शिकायतों के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर सरकार तक आम लोगों की शिकायतें सीधे नहीं पहुंच पातीं। कई लोग मुख्यमंत्री से संपर्क करना चाहते हैं, लेकिन नियमों और प्रक्रियाओं के कारण यह हमेशा संभव नहीं हो पाता। कई बार भेजे गए पत्र भी सही जगह तक नहीं पहुंचते। इसी समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘जनता दरबार’ शुरू करने का निर्णय लिया है।
अनुमान है कि यह कार्यक्रम एक जून से शुरू किया जाएगा, जिससे राज्य के लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस तरह की व्यवस्था पहले से ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही है। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जनता की शिकायतें सीधे सुनते हैं। वहीं, ओडिशा में मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को ‘जनसुनानी’ कहा जाता है। अब इसी तरह की व्यवस्था पश्चिम बंगाल में भी शुरू होने जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में शुरू होगी मुख्यमंत्री की ‘जनता दरबार’ व्यवस्था
अनुमान है कि यह कार्यक्रम एक जून से शुरू किया जाएगा, जिससे राज्य के लोग सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News