Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गोमाता की सेवा और यज्ञ में हुए शामिल

मंगलवार को कल्याणी में प्रशासनिक बैठक करने के बाद अब उन्होंने मायापुर स्थित इस्कॉन का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मायापुर इस्कॉन दौरा है।

28 May 2026

मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गोमाता की सेवा और यज्ञ में हुए शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को एक बार फिर नदिया जिला दौरे पर पहुंचे। मंगलवार को कल्याणी में प्रशासनिक बैठक करने के बाद अब उन्होंने मायापुर स्थित इस्कॉन का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मायापुर इस्कॉन दौरा है।

इस्कॉन प्रबंधन के निमंत्रण पर गुरुवार सुबह शुभेंदु अधिकारी हावड़ा के डुमुरजला से हेलिकॉप्टर के जरिए मायापुर पहुंचे। सुबह लगभग 11 बजे उनका हेलिकॉप्टर मायापुर हेलिपैड पर उतरा। वहां साधु-संतों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे इस्कॉन की गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोमाता की विशेष पूजा में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गोमाता को चारा भी खिलाया। इसके बाद उनका कार्यक्रम मायापुर के मुख्य चंद्रोदय मंदिर में विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ में शामिल होने का रहा। साथ ही उन्होंने साधु-संतों के साथ बैठक भी की।

मुख्यमंत्री के इस्कॉन दौरे को लेकर गुरुवार सुबह से ही मायापुर मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने से पहले ही पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया था। कीर्तन और भक्ति संगीत के बीच उनका स्वागत किया गया।

राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ इसका राजनीतिक संदेश भी है। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मायापुर इस्कॉन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री हाल ही में बेलूड़ मठ भी गए थे। 21 मई को बेलूड़ मठ पहुंचकर उन्होंने महराजों से मुलाकात की थी। वहां उन्हें स्वामी विवेकानंद की पुस्तकें और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और आध्यात्मिकता के प्रसार पर जोर दिया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गोम
मंगलवार को कल्याणी में प्रशासनिक बैठक करने के बाद अब उन्होंने मायापुर स्थित इस्कॉन का दौरा किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मायापुर इस्कॉन दौरा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News