Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

मल्लिकार्जुन खड़गे के असम दौरे काे लेकर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

ज्ञात हो कि, आज राज्य के पहाड़ी जिला कार्बी आंगलोंग के बोकाजान विधानसभा, डिफू विधानसभा, हावराघाट विधानसभा और आमरी विधानसभा क्षेत्र में कुल चार चुनावी विजय संकल्प सभाओं में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया।

29 Mar 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे के असम दौरे काे लेकर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

कार्बी आंगलोंग। असम विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के असम दौरे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को तंज कसा। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व चुनाव और खड़गे के पुराने रुख पर गंभीर सवाल उठाए।

ज्ञात हो कि, आज राज्य के पहाड़ी जिला कार्बी आंगलोंग के बोकाजान विधानसभा, डिफू विधानसभा, हावराघाट विधानसभा और आमरी विधानसभा क्षेत्र में कुल चार चुनावी विजय संकल्प सभाओं में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। सभाओं में उपस्थित लोगों की उपस्थिति को देखकर मुख्यमंत्री काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पूरी तरह से सुनिश्चित है।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने असम में खड़गे को प्रचार के मुख्य चेहरे के तौर पर पेश करके एक रणनीतिक गलती की है। मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की कि खड़गे को लाकर कांग्रेस ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि खड़गे ने पहले असम के सांस्कृतिक प्रतीक भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने का विरोध किया था। डॉ. सरमा ने यह भी कहा कि खड़गे ने असम में प्रस्तावित सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की स्थापना का भी विरोध किया था। राज्य सरकार ने इस पहल को औद्योगिक और तकनीकी प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

कांग्रेस पार्टी की प्रचार रणनीति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या यह उस तरह का व्यक्ति है जिसे आप असम में स्टार प्रचारक बनाते हैं? मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को लखीमपुर में 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके साथ ही पार्टी राज्य में अपना प्रचार अभियान तेज कर रही है। यह घोषणा जितेंद्र सिंह ने की, जिन्होंने चुनावों से पहले पार्टी की तैयारियों और रणनीति की रूपरेखा बताई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मल्लिकार्जुन खड़गे के असम दौरे काे लेकर मुख्यमंत्री ने साधा
ज्ञात हो कि, आज राज्य के पहाड़ी जिला कार्बी आंगलोंग के बोकाजान विधानसभा, डिफू विधानसभा, हावराघाट विधानसभा और आमरी विधानसभा क्षेत्र में कुल चार चुनावी विजय संकल्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News