Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का 'लोगो' तथा केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया 'शुभंकर' का अनावरण

आज मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है।

14 Apr 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का 'लोगो' तथा केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया 'शुभंकर' का अनावरण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साेमवार काे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक 'लोगो' तथा केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'शुभंकर' का अनावरण रिमोट के माध्यम से किया। इस दौरान दाेनाें नेताओं ने एक खेल सॉन्ग लाॅन्च किया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। उन्हाेंने कहा कि यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का लाेगाे और केन्द्रीय श्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'शुभंकर' का रिमाेट के माध्यमसे अनावरण किया। इस माैके पर एक खेल साॅन्ग भी लाॅन्च किया गया।

दरअसल, बिहार राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन हो रहा है। यह खेल 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिले पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ सहित कुल 10 हजार लोग भाग लेंगे।

बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रामुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा रथ को रवाना किया। कार्यक्रम में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 'लोगो' बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है। इसका नारंगी और हरा रंग उत्साह और प्रकृति का मेल दर्शाता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार के शुभंकर 'गजसिंह' का स्वरूप एवं अवधारणा राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं खेल भावना का प्रतीक है। यह शुभंकर बिहार की समृद्ध पुरातात्विक विरासत से प्रेरित है, जो पाल काल के दौरान नालंदा एवं बोधगया स्थित मंदिरों और स्तंभों पर अंकित गजसिंह (हाथी-सिंह के संयोग) की मूर्तियों से लिया गया है। गजसिंह, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, बिहार का शुभंकर मात्र एक प्रतीक नहीं, बल्कि सशक्त, साहसी एवं बुद्धिमान खिलाड़ी की भावना का जीवंत रूप है। यह शुभंकर राज्य की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं देश के युवा खिलाड़ियों को संगठित, अनुशासित एवं उन्नत खेल भावना के लिए प्रेरित करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार का '
आज मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का बिहार में आयोजन हो रह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News