Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

मुख्यमंत्री योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ पत्रकारवार्ता कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

10 Jun 2025

मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में जाने जाएंगे। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ पत्रकारवार्ता कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपा कर 140 करोड़ भारतीयों को एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व व अन्य अस्थिर सरकार के प्रति आम जन का जो विश्वास खंडित हुआ था, पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला नेतृत्व प्रदान कर भरोसा बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस को साथ लेकर चलने की पहल ने भारत को दुनिया मे अलग पहचान दिलाई है। सबका साथ सबका विकास शासन की नीति का हिस्सा बना है। अब तुष्टिकरण नहीं है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस देश ने देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को भी देखा है। अब वह प्रवृति नहीं जो 2014 से पहले होता था कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि हम विकास की बात करेंगे लेकिन कोई भारत पर युद्ध थोपेगा तो सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही जवाब होगा। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 समाप्त करके एक भारत की परिकल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का मंत्र दिया। पांच प्रण याद कराए। यह पंच प्रण विकसित भारत को साकार कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान को सम्मान दिया गया। इसके लिए 2015 में प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1947 से 2014 तक भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था। आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि आज 35 किलोमीटर हाइवे हर दिन बन रहा है। 2014 तक महज 11 किलोमीटर हर दिन बन रहे थे। तीन लाख 80 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण 11 वर्षों में हुआ है। लगभग 55 हजार किलोमीटर हाइवे का विस्तार हुआ है। देश के 30 शहरों में से उत्तर प्रदेश के छह शहरों में मेट्रो चल रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत से लेकर मेट्रो तक का बड़ा काम हुआ। किसानों के लिए सरकार ने कई काम किए हैं। उनकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने का काम हुआ है। इसी तरह महिलाओं का सशकितकरण किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पि
मुख्यमंत्री योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News