Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अभिनेता राहुल बनर्जी की दुर्घटना में निधन के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में अभिनेता के परिवार, परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की

30 Mar 2026

अभिनेता राहुल बनर्जी की दुर्घटना में निधन के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य सचिव

कोलकाता। फिल्म एवं टीवी जगत के प्रसिद्ध अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की हादसे में हुई मौत को लेकरबांग्ला अभिनय जगत में व्याप्त शोक की लहर के बीच राज्य के मुख्य सचिव दुष्मंत नारियावाला सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। राहुल बनर्जी का रविवार शाम दीघा में समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। धन हो गया।
रविवार को ही जानकारी दी गई थी कि सोमवार को कांथी महकमा अस्पताल में उनके शव का मरणोपरांत परीक्षण किया जाएगा। कलाकार मंच के सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे से परीक्षण शुरू होना था, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी।
अभिनेता के पार्थिव शरीर को दीघा से कोलकाता के विजयगढ़ स्थित उनके घर तक लाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ली है। घटना स्थल पर राज्य के मुख्य सचिव दुष्मंत नारियावाला भी पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा कि इस घटना से वह अत्यंत दुखी हैं और यह विश्वास करना कठिन है कि ऐसा हो गया। उन्होंने राहुल को अपना प्रिय अभिनेता और अच्छा इंसान बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में अभिनेता के परिवार, परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बंगाली सिनेमा और धारावाहिक जगत में राहुल का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका अचानक निधन अभिनय जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
राहुल के निधन की खबर मिलते ही उनकी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका सरकार अपनी सास के पास पहुंचीं। कुछ समय वहां रहने के बाद वह अपने पुत्र सहज के पास गईं और फिर देर रात दोबारा परिवार के पास लौटीं।
विजयगढ़ इलाके में सोमवार दोपहर का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभिनेता का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर तक उनके घर लाया जा सकता है, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनेता राहुल बनर्जी की दुर्घटना में निधन
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में अभिनेता के परिवार, परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News