Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

चिट फंड घोटाला: सीबीआई ने फरार आरोपित तन्मय मिर्धा को किया गिरफ्तार

सीबीआई अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और चिट फंड नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है

30 Jan 2026

चिट फंड घोटाला: सीबीआई ने फरार आरोपित तन्मय मिर्धा को किया गिरफ्तार

कोलकाता। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चिट फंड घोटाले से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित तन्मय मिर्धा को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला 23 जून 2020 को उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चिट फंड से संबंधित मामलों की जांच के लिए दर्ज किया गया था।
सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित एक्सप्रेस कल्टीवेशन लिमिटेड, कोलकाता का निदेशक है। उस पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर आम लोगों से लगभग 2.10 करोड़ रुपये एकत्र किए और बाद में इस धन का दुरुपयोग किया।
जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 4 फरवरी 2022 को इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। हालांकि, आरोपित जांच में शामिल नहीं हुआ और लगातार फरार बना रहा, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित किया गया। इसके पश्चात कोलकाता के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
सीबीआई ने बताया कि लगातार निगरानी, तकनीकी इनपुट और खुफिया सूचनाओं के आधार पर 29 जनवरी को आरोपित को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ब्रह्मनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपित को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित अदालत में पेश किया गया है। सीबीआई अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और चिट फंड नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीआई ने फरार आरोपित तन्मय मिर्धा को किया गिरफ्तार
सीबीआई अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों और चिट फंड नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News