Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता उद्योग सम्मेलन के बीच ही क्रिसमस उत्सव की करेंगी शुरुआत

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, इस विशेष प्रकाश सज्जा के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं

15 Dec 2025

ममता उद्योग सम्मेलन के बीच ही क्रिसमस उत्सव की करेंगी शुरुआत

कोलकाता। इस साल क्रिसमस उत्सव उद्योग सम्मेलन के व्यस्त कार्यक्रम के बीच ही समय से पहले शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 18 दिसंबर को पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में औपचारिक रूप से इस भव्य क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह उत्सव एलन पार्क को केंद्र बनाकर उसी दिन से शुरू होगा और 4 जनवरी तक जारी रहेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, विशेष लाइटिंग और थीम आधारित व्यवस्थाएं शामिल होंगी। 
नबान्न (राज्य सचिवालय) सूत्रों के अनुसार, इस बार क्रिसमस उत्सव की शुरुआत की तारीख में बदलाव किया गया है, क्योंकि 17 और 18 दिसंबर को शहर में व्यापार संबंधी महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं जिसके तहत 17 दिसंबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में एमएसएमई मीट का आयोजन होगा और फिर 18 दिसंबर को अलीपुर के धनधान्य प्रेक्षागृह में सरकार द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव होगा। इन दो दिवसीय आयोजनों में देश-विदेश के कई प्रमुख उद्योगपति, निवेशक और व्यापारी प्रतिनिधि हिस्सा लेने के लिए कोलकाता आ रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि आम तौर पर क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन 20 दिसंबर के बाद होता था, लेकिन इस बार उद्योग सम्मेलन के महत्व को ध्यान में रखते हुए नबन्ना ने कार्यक्रम को पहले कर दिया है। मुख्यमंत्री बिजनेस कॉन्क्लेव समाप्त होने के तुरंत बाद पार्क स्ट्रीट जाकर क्रिसमस उत्सव का उद्घाटन करेंगी। 
उद्योग सम्मेलन के महत्व को देखते हुए इस साल कोलकाता नगर निगम ने शहर की प्रकाश सज्जा पर विशेष ध्यान दिया है। पार्क स्ट्रीट के साथ-साथ मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर को भी रोशनी की मालाओं से सजाया जा रहा है। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलीपुर क्षेत्र को भी विशेष रूप से जगमगाया गया है, क्योंकि यहीं पर धनधान्य प्रेक्षागृह में उद्योग सम्मेलन आयोजित हो रहा है। 
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, इस विशेष प्रकाश सज्जा के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं।  नबन्ना के कुछ अधिकारियों का मानना है कि हाल ही में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के आगमन को लेकर युवा भारती क्रीड़ांगन में जो अव्यवस्था और हंगामा हुआ था, उससे शहर की छवि को नुकसान पहुँचा है। राज्य सरकार ने इस अनुभव से सबक लिया है और उद्योग सम्मेलन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शीर्ष अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि देश-विदेश के निवेशकों को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के बारे में कोई नकारात्मक संदेश न जाए। उद्योग सम्मेलन के साथ-साथ क्रिसमस उत्सव की सुनियोजित तैयारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार निवेशकों के सामने एक बेहतर और व्यवस्थित छवि प्रस्तुत करना चाहती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता उद्योग सम्मेलन के बीच ही क्रिसमस उत्सव की शुरुआत
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, इस विशेष प्रकाश सज्जा के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News