Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

क्रिसमस से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड

उत्तर बंगाल के जिलों को लेकर भी मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक हफ्ते में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है

23 Dec 2025

क्रिसमस से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों से कोलकाता के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था। मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही।
मौसम विभाग का कहना है कि बीते कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन अब कोहरे का असर कम होने से तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है। हालांकि राहत ज्यादा दिन की नहीं है। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि गुरुवार यानी क्रिसमस के दिन से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है और ठंड का असर दोबारा तेज होगा।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल पश्चिम बंगाल के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम शुष्क बना रहेगा, जैसा सर्दियों के मौसम में आमतौर पर रहता है। अगले एक हफ्ते तक राज्य के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
उत्तर बंगाल के जिलों को लेकर भी मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक हफ्ते में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। साल के आखिरी दिनों में ठंड का मजा राज्यवासी खुलकर ले सकेंगे। पूरे हफ्ते घने कोहरे का असर बना रह सकता है। मालदा समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी सर्द मौसम बने रहने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रिसमस से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड
उत्तर बंगाल के जिलों को लेकर भी मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक हफ्ते में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News