Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गर्मी से बीमार हुए चुचुड़ा के विधायक असित मजूमदार, अस्पताल में भर्ती

अब स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने प्रचार से दूरी बनाने का फैसला किया है

18 Apr 2026

गर्मी से बीमार हुए चुचुड़ा के विधायक असित मजूमदार, अस्पताल में भर्ती

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुचुड़ा से निवर्तमान विधायक असित मजूमदार गर्मी की वजह से बीमार पड़ गए हैं। शनिवार को उन्हें हुगली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
असित मजूमदार ने बताया कि वह तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी देवांशु भट्टाचार्य के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान तेज गर्मी की चपेट में आ गए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ‘लू’ लगने के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुई हैं। उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव, पेट में संक्रमण और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियां भी सामने आई हैं। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और अगले कुछ दिनों तक पूर्ण आराम की सलाह दी गई है।
असित मजूमदार ने कहा, “प्रचार के दौरान लू लगने से मैं बीमार पड़ गया। डॉक्टरों ने मुझे आराम करने को कहा है, इसलिए फिलहाल मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।”
गौरतलब है कि टिकट नहीं मिलने पर असित मजूमदार नाराज हो गए थे और उन्होंने राजनीति छोड़ने की बात भी कही थी। बाद में पार्टी नेतृत्व के समझाने पर वह सक्रिय हुए, लेकिन इसके बाद उन्होंने हुगली से तृणमूल सांसद रचना बनर्जी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कई आरोप भी लगाए।
हालांकि, हाल के दिनों में वह चुचुड़ा सीट से पार्टी उम्मीदवार देवांशु भट्टाचार्य के साथ नियमित रूप से चुनाव प्रचार में नजर आ रहे थे। अब स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने प्रचार से दूरी बनाने का फैसला किया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गर्मी से बीमार हुए विधायक असित मजूमदार, अस्पताल में भर्ती
अब स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने प्रचार से दूरी बनाने का फैसला किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News