Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

बोलपुर विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर फिर पहुंची सीआईडी

इस घटनाक्रम के बाद बोलपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं

29 May 2026

बोलपुर विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर फिर पहुंची सीआईडी

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और बोलपुर के तृणमूल विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर शुक्रवार सुबह सीआईडी की टीम पहुंची। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर हुई प्रक्रिया में विधायकों के हस्ताक्षरों की जांच की जा रही है। सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि जमा किए गए हस्ताक्षर वास्तविक हैं या नहीं। इसी सिलसिले में अधिकारियों ने विधायक से पूछताछ की और उनके हस्ताक्षर के नमूने भी एकत्र किए।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि कोलकाता के हरिश्चंद्र इंस्टीट्यूट में हुई एक बैठक में करीब 70 विधायक मौजूद थे, जहां सर्वसम्मति से शोभन देव चटर्जी को विपक्ष का नेता चुना गया था। उन्होंने कहा कि उसी बैठक में सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे और सीआईडी उसी की पुष्टि करने पहुंची थी।
चंद्रनाथ सिन्हा ने आरोप लगाया कि विधानसभा सचिव सुरेंद्रनाथ दास ने यह शिकायत की थी कि कुछ विधायक उस बैठक में मौजूद नहीं थे। इसी शिकायत के आधार पर सीआईडी हस्ताक्षरों का मिलान कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत होती तो उन्हें विधानसभा से बुलाया जा सकता था, लेकिन इस तरह घर पहुंचकर कार्रवाई करना अनावश्यक उत्पीड़न है।
इस घटनाक्रम के बाद बोलपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोलपुर विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर फिर पहुंची सीआईडी
इस घटनाक्रम के बाद बोलपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News