Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

बंगाल में 2021 चुनाव बाद हिंसा मामलों में सीआईडी ने दर्ज की 181 नई प्राथमिकी

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चुनाव बाद हिंसा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी उन मामलों की भी दोबारा जांच कर रही है, जिनमें पहले अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर मामले बंद कर दिए गए थे।

18 May 2026

बंगाल में 2021 चुनाव बाद हिंसा मामलों में सीआईडी ने दर्ज की 181 नई प्राथमिकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में राज्य की अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने नई कार्रवाई शुरू की है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, अब तक 458 नई जांच प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं और 181 नई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 59 मामलों को दोबारा खोला गया है।

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चुनाव बाद हिंसा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी उन मामलों की भी दोबारा जांच कर रही है, जिनमें पहले अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर मामले बंद कर दिए गए थे।

अधिकारी के अनुसार अब तक ऐसे 59 मामलों को फिर से खोला गया है और उनमें नए सिरे से जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के कई जिलों में हिंसा, हमले, धमकी और लोगों के विस्थापन के आरोप लगे थे। इन घटनाओं को लेकर व्यापक राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था और विभिन्न स्तरों पर जांच शुरू की गई थी।

इसी हफ्ते राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद चुनावी हिंसा की 12,500 हजार प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन सभी मामलों में दोबारा जांच होगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 2021 चुनाव बाद हिंसा मामलों में सीआईडी ने दर्ज की
सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि चुनाव बाद हिंसा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News