Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अर्जुन सिंह के दामाद को सीआईडी ने किया तलब, पूर्व सांसद ने लगाया साजिश का आरोप

उन्हें पांच मई को भवानी भवन में पेश होने का नोटिस दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अर्जुन सिंह ने सियासी साजिश करार दिया है।

03 May 2025

अर्जुन सिंह के दामाद को सीआईडी ने किया तलब, पूर्व सांसद ने लगाया साजिश का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर तनाव के बादल मंडराने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के दामाद को को-ऑपरेटिव घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने तलब किया है। उन्हें पांच मई को भवानी भवन में पेश होने का नोटिस दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अर्जुन सिंह ने सियासी साजिश करार दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाटपाड़ा नैहाटी को-ऑपरेटिव भ्रष्टाचार मामले में अर्जुन सिंह के दामाद को सीआईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। हालांकि अर्जुन सिंह ने साफ कहा है कि यह तलब केवल उन्हें और उनके परिवार को डराने की कोशिश है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के लोगों को फंसाकर ममता बनर्जी मुझे धमकाना चाहती हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस तरह मुझे डराया नहीं जा सकता। मेरा परिवार भी मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार है।"

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अर्जुन सिंह विवादों में घिरे रहे हैं। 26 मार्च की रात जगद्दल के मेघना मोड़ इलाके में मजदूरों के बीच झड़प हुई थी। अर्जुन सिंह ने दावा किया था कि घटना की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की थी। इस हमले में जवाबी कार्रवाई के दौरान एक युवक घायल हुआ था। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अर्जुन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पेशी नहीं दी थी।

इसके बाद अर्जुन सिंह को भाटपाड़ा मजदूर भवन में पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की थी। उस पूछताछ के तुरंत बाद अर्जुन सिंह निजी काम से राज्य से बाहर चले गए। मामले में बारासात अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि अर्जुन सिंह ने हाईकोर्ट से राहत हासिल कर ली थी।

अब उनके दामाद को सीआईडी के समन ने इस मामले को फिर से तूल दे दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अर्जुन सिंह के दामाद को सीआईडी ने किया तलब, पूर्व सांसद ने ल
उन्हें पांच मई को भवानी भवन में पेश होने का नोटिस दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को अर्जुन सिंह ने सियासी साजिश करार दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News