Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

हस्ताक्षर कांड के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट कार्यालय पहुंची सीआईडी की टीम

इस दौरान राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम और उनके बीच तीखी बहस भी हुई

09 Jun 2026

हस्ताक्षर कांड के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट कार्यालय पहुंची सीआईडी की टीम

कोलकाता। कालीघाटस्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में मंगलवार दोपहर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की एक टीम पहुंची, जिससे इलाके में हलचल मच गई। यह कार्यालय पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के आवास के समीप स्थित है। टीम कालीघाट थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी।
सूत्रों के अनुसार, हस्ताक्षर कांड से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम कार्यालय में पहुंची थी। टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी बस में लाया गया था। हालांकि, टीम को शुरुआत में कार्यालय के बाहर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
इसके बाद कार्यालय का गेट खोला गया, जहां तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं पार्टी कोषाध्यक्ष शुभाशिष चक्रवर्ती बाहर आए। इस दौरान राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम और उनके बीच तीखी बहस भी हुई।
शुभाशिष चक्रवर्ती ने दावा किया कि ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी इस समय दिल्ली में हैं और उनके अनुपस्थित रहने के कारण वह कार्यालय की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शीर्ष नेतृत्व मौजूद नहीं है, तब तक वह कार्यालय में राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम को प्रवेश की अनुमति नहीं दे सकते।
वहीं, राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि जांच के लिए तलाशी आवश्यक है और इसमें कार्यालय में किसकी उपस्थिति है, इसका जांच से कोई संबंध नहीं है। टीम ने अभिषेक बनर्जी को भेजा गया नोटिस भी शुभाशिष चक्रवर्ती को दिखाया और तलाशी की अनुमति देने की बात कही। हालांकि, शुभाशिष चक्रवर्ती अपने रुख पर कायम रहे और कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में बिना अनुमति प्रवेश नहीं दे सकते। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच बहस जारी थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट कार्यालय पहुंची सीआईडी की टीम
इस दौरान राज्य अपराध अन्वेषण विभाग की टीम और उनके बीच तीखी बहस भी हुई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News