Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सीआईडी ने की अभिषेक के घर की वीडियोग्राफी, थमाया नया नोटिस

अभिषेक बनर्जी ने अपने वकीलों की सलाह पर जांच एजेंसी को एक पत्र भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कम से कम 15 दिनों की मोहलत मांगी

01 Jun 2026

सीआईडी ने की अभिषेक के घर की वीडियोग्राफी, थमाया नया नोटिस

कोलकाता। विधानसभा के बहुचर्चित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। सोमवार को भवानी भवन स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर न होने के बाद, सीआईडी की एक विशेष टीम सीधे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर धमक गई। जांच अधिकारियों ने न केवल अभिषेक बनर्जी के पूरे आवास परिसर की विस्तृत वीडियोग्राफी कराई, बल्कि उन्हें इस केस से जुड़ा एक नया नोटिस भी थमा दिया। दरअसल, सीआईडी ने इस मामले की पड़ताल के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को सोमवार को ही अपने मुख्यालय में तलब किया था। लेकिन अभिषेक बनर्जी ने अपने वकीलों की सलाह पर जांच एजेंसी को एक पत्र भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कम से कम 15 दिनों की मोहलत मांगी। पत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बताया गया कि हाल ही में हुई एक हिंसक घटना में घायल होने की वजह से वे इस समय डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं। उन्हें दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं, जिसके चलते उनका फिलहाल दफ्तर आना मुमकिन नहीं है।
अभिषेक बनर्जी की ओर से समय बढ़ाने की मांग वाली अर्जी मिलने के चंद घंटों के भीतर ही सीआईडी की टीम उनके कालीघाट स्थित घर के बाहर पहुंच गई। हालांकि, जांच अधिकारियों को परिसर के भीतर दाखिल होने से पहले कुछ देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद अंदर जाकर अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम और परिसर का वीडियो रिकॉर्ड तैयार किया। सीआईडी के सूत्रों का कहना है कि वे इस हाई-प्रोफाइल केस की कानूनी प्रक्रिया में कोई भी ढिलाई या कमी नहीं छोडऩा चाहते, इसलिए पूरी कार्रवाई को कैमरे में दर्ज किया गया है ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद से बचा जा सके। 
इस मामले की कडिय़ां शनिवार को हुई एक बड़ी घटना से भी जुड़ी हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता के निधन पर उसके परिवार से मिलने जाते वक्त अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित रूप से जूते, अंडे और अन्य चीजें फेंककर हमला किया गया था। इस दौरान हुई भारी धक्का-मुक्की और मारपीट में वे घायल हो गए थे। हेलमेट पहने होने की वजह से वे किसी बड़ी अनहोनी से तो बच गए, लेकिन उन्हें इलाज के लिए दो अलग-अलग अस्पतालों में ले जाना पड़ा था। 
दूसरी तरफ, इसी मामले को लेकर सोमवार को नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि विधानसभा सचिवालय ने यह एफआईआर खुद तृणमूल के दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस मंत्री होने के नाते उन्होंने ही इस गंभीर फर्जीवाड़े की जांच सीआईडी को सौंपने की मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री के इस बयान के ठीक बाद तृणमूल ने इन दोनों बागी विधायकों को पार्टी से दूध में से मक्खी की तरह निकाल बाहर किया। अब शनिवार के बाद सोमवार को दोबारा अभिषेक के घर सीआईडी की इस दस्तक ने बंगाल की सियासी तपिश को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीआईडी ने की अभिषेक के घर की वीडियोग्राफी, थमाया नया नोटिस
अभिषेक बनर्जी ने अपने वकीलों की सलाह पर जांच एजेंसी को एक पत्र भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कम से कम 15 दिनों की मोहलत मांगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News