Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के घर पहुंची सीआईडी

कई विधायकों के घर अधिकारी पहुंचे हैं, जबकि कुछ को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं

20 Jun 2026

विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के घर पहुंची सीआईडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में हस्ताक्षर जालसाजी के आरोपों से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में राज्य अपराध जांच विभाग की एक टीम शनिवार सुबह बालीगंज से तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय के भवानीपुर स्थित आवास पहुंची। अधिकारियों ने उनसे एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और इसके बाद वहां से चले गए।
शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन लोगों ने हस्ताक्षर जालसाजी की शिकायत की है, उनसे भी पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के समय सभी संबंधित लोग मौजूद थे, इसलिए शिकायतकर्ताओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के नाम का प्रस्ताव पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने किया था। पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को एक पत्र दिया गया था, जिसमें संसदीय दल के नेता के रूप में शोभनदेब के नाम का प्रस्ताव था। उस पत्र पर पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर बताए गए थे।
हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र स्वीकार नहीं किया था और उसमें हस्ताक्षर जालसाजी का आरोप सामने आया। इसके बाद हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उलूबेड़िया पूर्व के विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और एंटाली के विधायक संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष से हस्ताक्षर जालसाजी की शिकायत की थी। बाद में तृणमूल कांग्रेस ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
इसके बाद ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने 59 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया और उन्हें विपक्ष का नेता घोषित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय को चुनौती देते हुए शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था। एकल पीठ ने इस निर्णय पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शोभनदेव ने खंडपीठ में अपील दायर की है, जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।
राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है। जांच एजेंसी इससे पहले अभिषेक बनर्जी से कई बार भवानी भवन स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ कर चुकी है। सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ विधायकों के हस्तलेख के नमूने भी लिए हैं। कई विधायकों के घर अधिकारी पहुंचे हैं, जबकि कुछ को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
शुक्रवार को सीआईडी अधिकारी तृणमूल विधायक कल्याण बंद्योपाध्याय को नोटिस देने उनके आवास भी पहुंचे थे। उस समय वह दिल्ली में थे और उनके परिवार के किसी सदस्य ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, सीआईडी की टीम शनिवार को फिर उनके आवास जा सकती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हस्ताक्षर जालसाजी मामले में शोभनदेव के घर पहुंची सीआईडी
कई विधायकों के घर अधिकारी पहुंचे हैं, जबकि कुछ को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News