Please wait
बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic

हावड़ा में सिविक वॉलंटियर पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, लड़की ने की आत्महत्या

मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

12 Mar 2026

हावड़ा में सिविक वॉलंटियर पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, लड़की ने की आत्महत्या

कोलकाता। हावड़ा में एक सिविक वॉलंटियर को एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, घटना बुधवार को हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले के अमता इलाके में हुई। घटना के बाद आरोपित सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की मंगलवार रात अपनी मां के साथ अमता में काली पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उस कार्यक्रम में पेनरो थाना से जुड़े एक सिविक वॉलंटियर भी मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उसने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया और कई स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के इलाके में फैलने के बाद लड़की खुद को अपमानित महसूस कर रही थी। घर लौटते समय लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। बाद में रात में उसने खाना खाया और सोने चली गई। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया।
लड़की की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित सिविक वॉलंटियर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। रात में पीड़िता के परिवार की ओर से पेनरो थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट, 2012 के तहत और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
हावड़ा ग्रामीण पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नाबालिग के परिवार की शिकायत के आधार पर सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिविक वॉलंटियर पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News