Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

सीजेपी का नड्डा के आवास पर जाने से इनकार, जंतर-मंतर के पास तटस्थ स्थान पर वार्ता का दिया प्रस्ताव

सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर बातचीत करने से इनकार किया है। सीजेपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बातचीत जंतर-मंतर पर अथवा इसके निकट किसी तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए।

22 Jul 2026

सीजेपी का नड्डा के आवास पर जाने से इनकार, जंतर-मंतर के पास तटस्थ स्थान पर वार्ता का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर बातचीत करने से इनकार किया है। सीजेपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बातचीत जंतर-मंतर पर अथवा इसके निकट किसी तटस्थ स्थान पर होनी चाहिए।

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि आज सुबह पुलिस ने सीजेपी प्रतिनिधियों से संपर्क कर जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री नड्डा उनसे बातचीत करना चाहते हैं और इसके लिए अपने आवास पर आने का निमंत्रण दिया है, लेकिन सीजेपी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

सौरभ दास ने कहा कि सीजेपी का कोई भी प्रतिनिधि किसी मंत्री के घर या कार्यालय नहीं जाएगा। जंतर-मंतर पर जनता दरबार लगा हुआ है और यदि सरकार बातचीत करना चाहती है तो मंत्रियों को जनता के बीच आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ता जंतर-मंतर पर ही होनी चाहिए। यदि सुरक्षा कारणों से मंत्री जंतर-मंतर आने में असमर्थ हैं, तो सीजेपी प्रदर्शन स्थल के पास किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अभी हम केंद्रीय मंत्री की ओर से जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

दास ने कहा कि सरकार की मंशा केवल औपचारिक बातचीत की नहीं, बल्कि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की होनी चाहिए। बिना किसी सार्थक उद्देश्य के चर्चा के लिए बुलाने का कोई औचित्य नहीं है। हजारों लोग अभी भी प्रदर्शन में शामिल हैं और सीजेपी का पूरा ध्यान आंदोलन के संचालन पर है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह वास्तव में आंदोलनकारियों से सार्थक वार्ता करना चाहती है?

उल्लेखनीय है कि संसद मार्च के दौरान 20 जुलाई को सीजेपी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उनको ज्ञापन सौंपा था। नड्डा से मिलने वालों में सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल थे। इस दौरान नड्डा ने सीजेपी से धरना समाप्त करने का आग्रह किया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीजेपी का नड्डा के आवास पर जाने से इनकार, जंतर-मंतर के पास त
सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर जाकर बातचीत करने से इनकार किया है। सीजेपी ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News