Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कराची के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, सुरक्षाकर्मियों की गोली से 9 की मौत, 18 घायल

जियाे टीवी ने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कराची में आज दोपहर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अमेरिका और इज़राइली हमलों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान कम-से-कम 9 लोगाें की माैत हाे गई और 18 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

01 Mar 2026

कराची के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, सुरक्षाकर्मियों की गोली से 9 की मौत, 18 घायल

इस्लामाबाद। ईरान पर रविवार सुबह इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमेनेई की मौत की खबर से पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में लोग भड़क गए हैं। हजारों प्रदर्शनकारी आज कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा होकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई झड़प के बाद अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चला दीं, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिंध के गृह मंत्री ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट तलब की है।

जियाे टीवी ने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कराची में आज दोपहर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अमेरिका और इज़राइली हमलों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान कम-से-कम 9 लोगाें की माैत हाे गई और 18 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

घटना को लेकर इस्लामाबाद स्थित यूएस दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर अपने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि, `हम कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के समक्ष चल रहे प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर में वाणिज्य दूतावास के समक्ष प्रदर्शनों के आह्वान पर भी हमारी नजर है। पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और व्यक्तिगत सुरक्षा के अच्छे उपाय के साथ सतर्कता, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जाती है।'

इससे पहले उग्र प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल पर मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। प्रदशर्नकारियाें ने नारेबाजी करते हुए बैरिकेड तोड़े दिए। भीड़ ने अमेरिकी प्रतीकों को निशाना बनाया और दूतावास परिसर के एक हिस्सों में आग लगा दी।

ईधी एम्बुलेंस सर्विस के मुताबिक, 06 शव और 10 घायलाें काे शुरू में एमटी खान रोड से सिविल अस्पताल कराची ले जाया गया था। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के अधिकारियों ने बाद में कन्फर्म किया कि 18 घायल लोगों के साथ 7 शवाें को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित लोग फायरिंग, लाठीचार्ज और भगदड़ की वजह से घायल हुए।

सिविल अस्पताल कराची के ट्रॉमा सेंटर के हेड डॉ. साबिर मेमन के मुताबिक, अब तक 8 शवाें काे अस्पताल लाया जा चुका हैं, जबकि 20 घायलाें का इलाज चल रहा है। बाद में, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा होकर पत्थर फेंके और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग के बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

सिंध के होम मिनिस्टर ज़ियाउल हसन लंजर ने एडिशनल आईजी कराची से घटना की रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में उन्हाेंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। लंजर ने पूरे प्रांत में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कराची के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, सुरक्षाकर्मिय
जियाे टीवी ने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि कराची में आज दोपहर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर अमेरिका और इज़राइली हमलों का विरोध कर रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News