Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कांकुड़गाछी वीआईपी मार्केट में स्वच्छता अभियान, अग्निमित्रा पाल ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मंत्री ने कहा कि बाजारों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

23 Jun 2026

कांकुड़गाछी वीआईपी मार्केट में स्वच्छता अभियान, अग्निमित्रा पाल ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

कोलकाता। राज्य की नगर विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को कांकुड़गाछी वीआईपी मार्केट का दौरा कर बाजार की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार परिसर में फैली अव्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।
मंत्री ने कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के साथ बाजार का निरीक्षण किया और पार्किंग व्यवस्था, कचरा निष्पादन, विज्ञापन प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर दुकान का विस्तार न करें।
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 50 वर्षों में बाजार का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है और कई स्थानों पर दुकानों के सामने कचरा जमा देखा गया। मंत्री ने व्यापारियों से नियमित रूप से सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर नगर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अनियंत्रित पार्किंग और अवैध विज्ञापनों के कारण नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को आवश्यक कदम उठाने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
मंत्री ने कहा कि बाजारों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांकुड़गाछी वीआईपी मार्केट में स्वच्छता अभियान
मंत्री ने कहा कि बाजारों में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News